चमोली: जो बोले सो निहाल के जयघोष के साथ खुले हेमकुंड साहिब के कपाट–

by | May 25, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

3300 श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब, देखें वीडियो, बर्फ के बीच बनाया गया आस्था पथ, उत्साहित हैं श्रद्धालु–

जोशीमठ (चमोली): वि​धि-विधान से शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब में बर्फ के बीच बने आस्था पथ से चलकर 3200 से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर पहली अरदास में शामिल हुए। इस दौरान पंजाब से आए बैंड धुनों के साथ श्रद्धालुओं में भी यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है।

पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट खुले-

शनिवार को घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल दूरी पार कर सुबह नौ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। बैंड धुनों के बीच सुबह साढ़े नौ बजे गुरुग्रंथ साहिब को संचखंड से दरवार साहिब में लाया गया, और हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद सुखमणी का पाठ आरंभ हुआ। भाई ओमवीर सिंह रागी जत्था के द्वारा कीर्तन किया गया। दोपहर में साढ़े 12 बजे गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह ने इस साल की पहली अरदास और हुकुमनामा लिया।

बर्फ के रास्ते पर आस्था की यात्रा-

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने 418 इंडीपेंडेंट इंजीनियर कोर के कर्नल विरेंद्र औला, ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लो सहित जवानों को शॉल व कृपाण भेंट कर सम्मानित किया। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के साथ ही कई श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!