यादें: सुशांत राजपूत की बहन श्वेता सिंह पहुंची केदारनाथ, सुशांत को ढूंढती रही, नहीं रोक पाई अपने आंसू–

by | Jun 2, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग, श्रद्धांजलि | 0 comments

सुशांत के निधन के चार साल बाद केदारनाथ पहुंची उसकी बड़ी बहन श्वेता ने भी दिए केदारनाथ में कई पोज, उसी साधु बाबा के साथ ​खिंचवाए फोटो–

केदारनाथ:फिल्म​ स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चार साल बाद केदारनाथ पहुंची उसकी बड़ी बहन श्वेता सिंह केदारनाथ के दर्शन कर फफक फफक कर रोने लगी। केदारनाथ में सुशांंत ने केदारनाथ फिल्म के दौरान जिन जिन स्थानों में पोज दी, उसकी बहन भी वहीं पहुंची और फोटो ​​खिंचवाई। श्वेता ने इंटरनेट मीडिया पर केदारनाथ की कई फोटो पोस्ट की हैं। लिखा है कि मैं केदारनाथ में प्रार्थना करने, उन्हें याद करने और भाई के करीब महसूस करने आई थी. वह दिन अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक था.

जैसे ही मैं केदारनाथ पहुंची मेरी आँखों से आंसू बहने लगे. मैं कुछ देर तक चलती रही लेकिन आखिरकार मुझे बैठकर रोना पड़ा क्योंकि मैं अपने चारों ओर उनकी मौजूदगी महसूस कर रही थी. केदारनाथ के दर्शन करने के बाद श्वेता उन जगहों पर गई, जहां उसके भाई ने पोज दी थी। श्वेता ने लिखा-आज 1 जून है और चार साल पहली इसी महिने की 14 तारिख को हमने अपने सबसे प्यारे सुशांत को खो दिया था, हर अब भी इस बार का जवाब ढूंढ रहे हैं कि उस दुखद दिन पर क्या हुआ था।

मैं प्रार्थन करने, याद करने और भाई के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ आई थी। वह दिन कभी न भूलाया जाने वाला था, जैसे ही मैं केदारनाथ से उतरी, आंसू बहने लगे, मैं कुछ देर तक चलती रही, लेकिन अंत में मुझे बैठना पड़ा और अपने चारों ओर उसकी मौजूदगी महसूस करते हुए दिल खोलकर रोना पड़ा। मुझे उसे गले लगाने का मन हुआ। मुझे लगा वह अभी भी मेरे साथ है, मेरे भीतर है, मेरे जरिए जीवित है, ऐसा लगा मानो वह कभी गया ही न हो।

श्वेता ने पोस्ट में लिखा कि जब वह फाटा में थी, तब फोन ही नहीं लगा, उन्होंने कार में बैठकर इंस्टाग्राम खोला, जिसमें पहली तस्वीर एक साधु और उसके भाई की थी, श्वेता ने केदारनाथ में उसी साधू को ढूंढ निकाला और अपने भाई की तरह तस्वीर ली, श्वेता ने इन मार्मिक शब्दों को इंटरनेट मीडिया पर डाला है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!