कांग्रेस ने विकास जुगरान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया, जुगरान ने कहा-मिशन 2022 करेंगे फतह-

by | Jul 14, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments


गोपेश्वर। चमोली जनपद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान को जिला कमेटी की ओर से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की। पार्टी जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने विकास जुगरान को पत्र सौंपा। विकास जुगरान वर्ष 2000 से 2006 तक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, 2007 से 2009 तक पार्टी प्रवक्ता और 2010 में सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जिसे देखते हुए पार्टी की ओर से दोबारा उन्हें मुख्य प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जाताते हुए कहा कि वे पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। पार्टी की ओर से विकास जुगरान को मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर पार्टी के जिला महामंत्री प्रभाकर भट्ट, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, सूर्य पुरोहित, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, प्रकाश रावत, सेवा दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश डिमरी, हरीश भंडारी, जयवीर नेगी, प्रकाश तिवाड़ी, दिनेश सयाना ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। विकास जुगरान ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के‌ लिए अभी से जुट जाने का आहवान किया है। जुगरान ने कहा कि मिशन 2022 के लिए पार्टी की ओर से प्रचार अभियान के लिए विशेष योजना भी तैयार की जा रही है। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!