चमोली: देवलीबगड़ में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत–

by | Jun 7, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments


एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने शवों को वाहन से बाहर निकाला, मृतक हैं स्थानीय निवासी–

कर्णप्रयाग(चमोली): बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ में पुलिया के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

पुलिस टीम, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम द्वारा वाहन के दरवाजे को तोड़कर देखा गया तो दो लोगों के शव पड़े हुए थे। परिजनों ने मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जय कृत सिंह उम्र करीब 38 साल तथा दूसरे की पहचान अरविंद पुत्र जसपाल सिंह उम्र करीब 36 साल दोनों निवासी ग्राम मासों, नंदप्रयाग के रूप में की,

उक्त दोनों रात करीब 9 बजे उक्त वाहन मैं सवार होकर लंगासू की तरफ आ रहे थे, पुलिस अ​धिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता किया जा रहा है, दोनों डेड बॉडी को पंचनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!