शाबास बेटा: चमोली के लौकिक ने जेईई एडवांस में हासिल की 843 रैंक–

by | Jun 9, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पिता हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि माता हैं गृहणी, लौकिक ने बढ़ाया जनपद का गौरव–

गोपेश्वर। चमोली जनपद के थराली विकास खंड के भटियाणा गांव के लौकिक कृष्णा जोशी ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 843 रैंक हासिल की है। थराली के भटियाणा गांव के रहने वाले 18 साल के लौकिक कृष्णा जोशी की उपलिब्ध पर परिवार के लोगों में खुशी की लहर है।

लौकिक के पिता भगवती प्रसाद जोशी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि माता स्मृति जोशी गृहणी हैं। लौकिक ने तीसरी तक की पढ़ाई गोपेश्वर स्थित कान्वेंट स्कूल में की, उसके बाद राजस्थान से आगे की पढ़ाई पूरी की है। वह इन दिनों राजस्थान के रावतभाटा से कोचिंग कर रहा है।

लौकिक की इस उपलब्धि पर उसकी नानी पूर्व प्रधानाचार्य सुशीला सेमवाल, सीपीबी पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के प्रबंध न्याशी ओमप्रकाश भट्ट, ट्रस्ट के प्रभारी विनय सेमवाल, अधिवक्ता मनोज भट्ट आदि ने खुशी व्यक्त की है। लौकिक में छोटी उम्र से ही मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की ललक थी। लौकिक का कहना है कि कड़ी मेहनत और परिश्रम कभी बेकार नहीं जाती है।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!