राजनीति: राजेंद्र भंडारी का राजनीतिक भविष्य तय करेगा बदरीनाथ विधानसभा का उपचुनाव–

by | Jun 10, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

हारे तो भाजपा को नहीं पड़ेगा कोई फर्क, लेकिन भंडारी की राजनीति राह हो जाएगी मु​श्किल —

गोपेश्वर: चमोली जनपद में सबसे हॉट सीट रही बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों ने सीट को अपने कब्जे में लाने के लिए चुनाव प्रचार अ​भियान भी शुरू कर दिया है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भंडारी ने बदरीनाथ विधानसभा से जीत दर्ज की। तब गढ़वाल लोकसभा सीट के अंतर्गत् आने वाली 14 विधानसभाओं में कांग्रेस से एकमात्र राजेंद्र भंडारी ही विधायक चुनकर आए थे। इससे उनका राजनीति कद भी बढ़ गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 17 मार्च को भंडारी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वॉइन कर दी। उन्हें तब विधायकी से भी त्यागपत्र देना पड़ा था, अब इस सीट पर उपचुनाव होना है।

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना की ति​थि निर्धारित की है। यह चुनाव राजेंद्र भंडारी का राजनीति भविष्य तय करेगा। वो इसलिए कि उनकी जीत हार से भाजपा कांग्रेस को उतना फर्क नहीं पड़ेगा जितना भंडारी को पड़ेगा। भाजपा को इसलिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि यह सीट उनके पास पहले से नहीं थी, यदि भंडारी जीतते हैं तो पार्टी की एक सीट और बढ़ जाएगी। हारते हैं तो उनको कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं कांग्रेस ने जो खोना था वह पहले ही खो चुकी है।

अब यदि कांग्रेस जीतती है तो उनके पास नया नेतृत्व उभर जाएगा, हारने की स्थिति में उनके पास खोने के लिए अब ज्यादा कुछ नहीं है। भंडारी अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव में प्रचार अ​​भियान में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस में भी बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस से प्रत्याशी के रुप में सबसे मजबूत माने जा रहे लखपत बुटोला​पिछले डेढ़ माह से गांव-गांव में प्रचार अ​भियान में जुटे हुए हैं।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!