निरीक्षण:जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ यात्रा व्यवस्था और मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण–

by | Jun 13, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई डीएम ने नाराजगी, निर्माण कार्यों में प्रगति के दिए निर्देश–

गोपेश्वर:जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सा​थ ही उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में मानव संशाधनबढाते हुए प्लानिंग के साथ निर्माण कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। सिविक एमिनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, हास्पिटल एक्सटेंशन और तीर्थ पुरोहित आवास निर्माण कार्यो को भी तेजी से पूरा किया जाए।

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और मानसून से पहले महायोजना के अधिकांश कार्य पूर्ण किए जाए। कहा कि जहां पर भी समस्या आ रही है, उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ में महायोजना के तहत चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, लेक फ्रंट, आस्था पथ, तीर्थ पुरोहित आवास, मंदिर सौन्दर्यीकरण आदि कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जहां पर काम पूरा हो गया है वहां पर ड्रेसिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता ने संचालित कार्यों की प्रगति के संबंध में अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए। ताकि श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन होते रहे। उन्होंने धाम में स्वच्छता एवं साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने धाम में वाटर एटीएम, क्यू मैनेजमेंट, दर्शन स्लाट प्रबंधन के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!