बदरीनाथ विधानसभा से इस भाजपा नेता को मिला टिकट

by | Jun 13, 2024 | चमोली | 0 comments

चमोली: बद्रीनाथ सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी घोषित किया हैं।बता दें कि आज गुरुवार को ग्वीलो स्थित चमोली के ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी,जिसमें भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा के जिला प्रभारी विजय कपरूवाण,सहित भाजपा के कई बड़े नेता पहुँचे थे,जहाँ बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच राजेंद्र भंडारी के नाम पर सहमति बनने के बाद राजेंद्र भंडारी को देर रात बद्रीनाथ विधानसभा में उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया हैं।वही उपचुनाव की दृष्टि से कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की भी चमोली दौरे की सूचना हैं।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और जनपद की सबसे बड़ी नगरपालिका से दो बार पार्षद रहें नवल भट्ट लगातार भंडारी का विरोध करते रहें हैं, बीते दिनों भंडारी के भाजपा में शामिल होंने पर उन्होंने बीच लोकसभा चुनावों के दौरान कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी का दायित्व छोड़ दिया था, आज फिर भंडारी का टिकट फाइनल होने पर उन्होंने सोसल मीडिया पर खुली बगावत शुरू कर दी हैं

राजेंद्र भंडारी का भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद उपचुनाव में टिकट की आस पाले कई भाजपा नेताओं का पत्ता कट गया हैं, कुछ दिन पूर्व सोसल मीडिया पर पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र रावत का नाम भी खूब चर्चाओं में था, लेकिन आज भंडारी का टिकट फाइनल होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!