हादसा: नंदप्रयाग में तेज रफ्तार यात्री वाहन ने व्यापारी को मारी टक्कर, घायल–

by | Jun 16, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, बाजार क्षेत्रों में भी तेज रफ्तार से चल रहे यात्रा वाहन, पुलिस से की नियंत्रित करने की मांग–

गोपेश्वर: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को नंदप्रयाग बाजार में तेज रफ्तार यात्री वाहन ने दुकान के बाहर खड़े एक व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फ्रेक्चर हो गया है। आसपास के व्यापारियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया।

बदरीनाथ की ओर जा रहे टैंपो ट्रेवलर ने ओवर टेक करते समय दुकान के बाहर खड़े व्यापारी सरतोली गांव के हयात सिंह बिष्ट को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र तोपाल, सूरज पुरोहित, रमन, संतोष आदि ने उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। व्यापारियों ने टैंपो चालक को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यात्री वाहन बाजार में भी तेज रफ्तार से चलते हैं, ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Latest News

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...
error: Content is protected !!