राजनीति: राजेंद्र भंडारी को घर में ही घेरने की तैयारी, चचेरे भाई लड़ रहे निर्दलीय चुनाव–

by | Jun 20, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अकेले पोखरी ब्लॉक से चार प्रत्याशी मैदान में, दिलचस्प बना उपचुनाव का मुकाबला–

पोखरी (चमोली): कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी को घर में ही घेरने की तैयारी चल रही है, भंडारी ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया है, जबकि उनके चचेरे भाई वीरेंद्रपाल सिंह भंडारी ने भी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने का एलान किया है, उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है और शुक्रवार को विरेंद्रपाल अपना नामांकन दा​खिल करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला और निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार नवल खाली भी पोखरी ब्लॉक के ही निवासी हैं। ऐसे में भंडारी को अपने गृहक्षेत्र में ही घेरने की पूरी तैयारी है।

पोखरी के नैल ऐंथा गांव के विरेंद्रपाल भंडारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं। जब लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। जिस पर विरेंद्रपाल भंडारी ने भी भाजपा छोड़ने का मन बना लिया। विरेंद्रपाल की क्षेत्र पर अच्छीखासी पकड़ है।

वर्ष 2014 में वीरेंद्रपाल सिंह की पत्नी सरिता भंडारी भाजपा के समर्थित उम्मीदवार के तौर पर सलना वार्ड से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी व वर्तमान ज़िला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के ​खिलाफ भी चुनाव लड़ चुकी हैं।उस दौरान सरिता भंडारी अपनी प्रतिद्वंदी रजनी भंडारी से 90 मतों से पिछड़ गई थी। जो भी हो विरेंद्रपाल भंडारी ने चुनावी मैदान में उतरकर विधानसभा उपचुनाव को रोचक बना दिया है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!