मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गोपेश्वर, राजेंद्र भंडारी के पक्ष में किया मतदान का आह्वान–

by | Jun 20, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कहा, बदरीनाथ क्षेत्र के विकास कार्यों को सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी, कांग्रेस का लोक कल्याण के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी की जनसभा में पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने लंबा समय क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही महेंद्र भट्ट जी ने भी कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। अब जनता के आशीर्वाद से ये दोनों मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यहां हम सबने डबल इंजन लगाना है। राज्य की सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर काम कर रही है। आज उत्तराखंड कई क्षेत्रों में मॉडल राज्य के रूप में आगे आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की मांग पर काम करते हुए राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है और इसका गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। अब मेहनत करने वाले छात्र परीक्षा में पास हो रहे हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाए गए हैं। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से ना हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, देश में सीएए कानून लागू किया गया हैं और कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। राम भक्त एवं राष्ट्रीय भक्त मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसानों का कल्याण प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कल्याण पर निरन्तर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ की जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को उपचुनाव में जिताकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!