धर्म-कर्म: ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अनसूया मंदिर में की पूजा-अर्चना–

by | Jun 27, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

प्रकृति को करीब से निहारा, जल कल्याण के लिए किया माता अनसूया का पूजन, कर्णप्रयाग पहुंची यात्रा–

गोपेश्वर: चमोली मंगलम यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। श्रद्धालुओं की ओर ये भव्य जलकलश से यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम को यात्रा कर्णप्रयाग पहुंच गई है। यहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा का रात्रि प्रवास कर्णप्रयाग में होगा।

ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अनसूया मंदिर प्रवास के दौरान संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने यहां एकांत में बैठकर प्रकृति को करीब से निहारा। बृहस्पतिवार को यात्रा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटी और शाम को कर्णप्रयाग पहुंची।

अनसूया मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में यात्रा का अत्रिमुनि आश्रम भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन बारिश की वजह से वहां नहीं जा पाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने दोबारा मां अनसूया के दर्शनों को आने का संकल्प भी लिया। ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद महाराज ने बताया कि यात्रा बृहस्पतिवार को रात्रि प्रवास के लिए कर्णप्रयाग पहुंच गई है। 28 को यात्रा वाण, 29 को नारायणबगड़, 30 को गैरसैंण, एक जुलाई को नौटी और दो को हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!