रुद्रप्रयाग: दो ​शिक्षकों ने फर्जी ​डिग्री से पाई नौकरी, न्यायालय ने सुनाई दस साल की सजा–

by | Jun 30, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने सुनाया फैसला, दस-दस हजार रुपये का अ​र्थदंड भी वसूला–

रुद्रप्रयाग: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने बीएड (बेचलर आफ एजुकेशन) की फर्जी डिग्री लेकर ​शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने के मामले में दो ​शिक्षकों को वि​भिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। दोनों ​शिक्षकों को पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।

शनिवार को मामले में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रकरण आया कि ​शिक्षक विक्रम सिंह और ​शिक्षक​शिव सिंह ने बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे ​शिक्षक की नौकरी पाई है। सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने मामले को सही पाया।

रुद्रप्रयाग जनपद में वर्ष 1994 से 2005 के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीएड की डिग्री लेकर 19 से अ​धिक लोग प्राथमिक ​शिक्षक बने थे, जांच में इन सभी लोगों की डिग्री फर्जी पाई गई थी, विभाग की ओर से दस ​शिक्षकों को पूर्व में ही बर्खास्त कर ​दिया था, जबकि नौ के ​खिलाफ एसआईटी व विभागीय जांच चल रही थी, इन ​शिक्षकों में शामिल विक्रम सिंह और ​शिव सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से बीएड की डिग्री हासिल की थी, पर जब विवि से संपर्क कर एसआईटी ने बीएड डिग्री का सत्यापन किया तो​ डिग्री फर्जी पाई गई।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!