चमोली: अमरपुर-नरगोली-कम्यार सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठी–

by | Jul 2, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

वर्षों पुरानी इस सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी डर रहे ग्रामीण, अब ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी–

पीपलकोटी(चमोली): क्षेत्र में अमरपुर-नरगोली-कम्यार सड़क की लंबे समय से दुर्दशा बनीं हुई है। सड़क पर न पुश्ते निर्माण हुए हैं, और ना ही नाली निर्माण, ऐसे में यहां वाहन तो दूर ग्रामीण पैदल चलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने एलान किया है कि यदि शीघ्र सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार कर देंगे।

बंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अमरपुर-नरगोली-कम्यार (5 किमी) सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग उठाई है। कहा गया कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में हो गया था, लेकिन अभी तक भी सड़क पर फेज दो का काम शुरू नहीं हो पाया है।

वन सरपंच प्रदीप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सुमन देवी, पंकज नेगी, दिनेश रावत, अनूप सिंह और भूपेंद्र फरस्वाण ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के अमरपुर, नरगोली, सल्ला, रैतोली और कम्यार गांव को यातायात से जोड़ती है। पुश्ते और नाली निर्माण न होने से बरसात में जगह-जगह सड़क बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ तो वे बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!