चमोली: चारधाम यात्रा में गेट सिस्टम लागू करने की मांग उठाई–

by | Jul 4, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने की मांग–

गोपेश्वर: इस वर्ष चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को ऋ​षिकेश से लेकर धाम तक पहुंचने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में चारधाम यात्रा में पूर्व की भांति गेट सिस्टम लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने यात्रा संचालन के लिए अपने सुझाव भी भेजे हैं। ऊषा रावत ने कहा कि पिछले दो सालों में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन व्यवसायियों की आय में गिरावट आई है, यह यात्रा की स्पष्ट नीति न होने के कारण हो रहा है।

कहा कि पूर्व में चारधाम यात्रा में गेट सिस्टम लागू रहता था, जिससे तीर्थयात्री यात्रा पड़ावों में कुछ समय बिताने के बाद उच्च हिमालय क्षेत्रों में पहुंचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है, जिससे व्यवसायियों को यात्रा का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे का शीघ्र विस्तारीकरण कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है। साथ ही तीर्थयात्रियों की ओर से खुले में खाना पकाने की प्रवृति भी बढ़ रही है, जो स्थानीय व्यवसाय के नुकसान के साथ ही पर्यावरण का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने नेट परीक्षा की तरह नीट परीक्षा को भी रद्द करने व शीघ्र छात्र-छात्राओं के साथ ही अ​भिभावकों के मन की बात को सुनते हुए पुन: नीट की परीक्षा का आयोजन पूर्व संस्था के द्वारा करवाया जाए।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!