शोक: पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे स्वर्गीय शैलारानी के घर, परिजनों को दी सांत्वना–

by | Jul 14, 2024 | रूद्रप्रयाग, श्रद्धांजलि | 0 comments

पूर्व सीएम ने कहा शैला रानी रावत के विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता, क्षेत्र के विकास के लिए रही समर्पित–

अगस्त्यमुनि: केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के निधन होने के बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत उनके परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनकी शोकाकुल पुत्री ऐश्वर्य रावत एवं भतीजा शैलेंद्र रावत सहित पूरे परिवार को धैर्य रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शैलारानी रावत ने जिला पंचायत, विकासखंड प्रमुख तथा विधायक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो सपना स्व. विधायक ने देखा है उसको साकार करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की। वह हर समय महिलाओं के सशक्तिकरण तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हमेशा चिंतित रहती थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। उनके निधन से भाजपा परिवार सहित पूरे जनपद एवं केदारनाथ विधानसभा को अपूरणीय क्षति हुई है।

error: Content is protected !!