चमोली: युवती ने चमोली-गोपेश्वर सड़क के पुल से अलकनंदा नदी में मारी छलांग, लापता–

by | Jul 15, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अ​भियान किया शुरू, उफान पर बह रही नदी–

अलकनंदा नदी में एक युवती ने सोमवार को चमोली स्थिति घाट से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान उसका कथित प्रेमी भी युवती के साथ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार अपराह्न करीब चार बजे के लगभग एक युवती व युवक चमोली महिद्रा शो रूम के पास घाट में मौजूद थे। अचानक युवती नदी में कूद गई।

चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि युवती के नदी में छलांग मारने की सूचना पर पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश कर रही है। इस समय बरसात के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। युवती की पहचान दशोली विकास खंड के लाशी गांव की 22 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है
बताया गया कि युवती बीते सांय को चमोली अपने रिस्तेदार के यहां आई थी। सोमवार को वह मोबाइल को भी रिस्तेदार के यहां छोड़ कर अलकनंदा तट पर एक युवक‌ को मिलने गई। पुलिस के अनुसार देहरादून में होटल में काम करने वाला युवक सिराऊ गांव का रहने वाला है तथा उसे युवती ने ही देहरादून से बुलाया था। तथा मंदिर में मिलने को कहा था। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि युवक से वह शादी के लिए दबाव बना रही थी, उसने इसकी सूचना युवती के घर वालों को भी दी , जबतक वह पहुंचते युवती नदी में कूद गई। बताया गया कि युवक ने उसे रोकने का प्रयास भी किया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!