हरेला पर्व: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड विभाग ने मनाया हरेला पर्व–

by | Jul 15, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

विभागीय परिसर में साफ-सफाई करने के बाद रोपे फलदार और छायादार पौधे–

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली में सोमवार को बीएड विभाग द्वारा हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभागीय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाने के पश्चात फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि मानव व प्रकृति के बीच एक गहरा संबंध है जिसके प्रति संवेदनशील होने की आज अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि नदियों, बुग्यालों, ग्लेशियरों और प्रकृति संवर्धन की दिशा में आज के आधुनिकरण के माहौल में भी उत्तराखंड राज्य का योगदान अग्रणी है तथा इस दिशा में दशोली ग्राम स्वराज मंडल गोपेश्वर, पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और उनका मैती आंदोलन, गौरा देवी सहित महिला मंगल दल भी अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ विधि ढौंढियाल, डॉ सरिता पंवार, डॉ श्याम लाल बटियाटा, डॉ सबज सैनी, डॉ अखिल चमोली, डॉ ममता असवाल, डॉ चंद्रेश जोगेला आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!