दुखद घटना: केदारनाथ मार्ग पर चीरवासा के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर, तीन की मौत, छह घायल–

by | Jul 21, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

50 मीटर के दायरे में तीन जगहों पर आया पहाड़ी से मलबा, घायलों में एक रुद्रप्रयाग जनपद का भी शामिल–

फाटा(ब्यूरो): केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से लगभग 3 किलोमीटर आगे चीरवासा के पास तीन जगहों पर पहाड़ी से आए बोल्डर और मलबे में दबने से तीन तीर्थयात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को हल्की चोटें आई हैं।

रुद्रप्रयाग आपदा कंट्रोल रुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवारक को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर कंट्रोल रुम को केदारनाथ मार्ग पर चीरवासा के पास मलबा गिरने और उसके नीचे कुछ लोगों के दबने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया। मौके पर आपदा टीम के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस टीम, डीडीआर की टीम पहुंची।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू अ​भियान के दौरान तीन लोग अचेत अवस्था में और कुछ घायल दशा में मिले, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल गौरीकुंड में भर्ती कराया गया, जहां तीन व्य​क्तियों को चिकित्सकों ने मृत घो​​षित कर दिया। मृतकों में किशोर अरुण पराते पुत्र अरुण पराते निवासी खापा, थाना खापा जिला नागपुर राज्य महाराष्ट्र (उम्र 31 वर्ष), सुनील महादेव काले पुत्र महादेव काले निवासी गौन्डी, जिला जालना राज्य महाराष्ट्र (उम्र 24 वर्ष) और अनुराग सिंह निवासी खैड़ी घंडियाल्का, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 22 वर्ष) शामिल हैं, जबकि चेला भाई चौधरी पुत्र रामजी भाई चौधरी निवासी गुजरात (उम्र 23 वर्ष) के सिर में चोट आई है। जगदीश पुत्र प्रताप भाई पुरोहित निवासी भाटी पोस्ट कटारवा, गुजरात (उम्र 45 वर्ष) के पैर की हड्डी फ्रैक्चर है। अ​भिषेक चौहान पुत्र नैनेश्वर चौहान निवासी गौण्डी, जिला जालना महाराष्ट्र (उम्र 18 वर्ष) व धनेश्वर पाण्डे पुत्र गजानन्द निवासी खापा महाराष्ट्र (उम्र 27 वर्ष) सिर में चोट तथा हरदाना भाई पटेल निवासी गुजरात के

हाथ पर हल्की चोट आई है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!