जय हिंद: देशसेवा करने के बाद घर लौटने वाले अ​ग्निवीरों को सरकारी विभागाें में नौकरी में मिलेगा आरक्षण–

by | Jul 21, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, कहा कि अ​ग्निवीरों को दिया जाएगा आरक्षण, एक्ट भी बनाएंगे–

देहरादून: उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। यहां से भारी संख्या में युवा अ​ग्निवीर में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अ​ग्निवीर जब देश सेवा कर अपने घर लौटेंगे तो उत्तराखंड सरकार के अधीन के विभागों में अ​ग्निवीरों को आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक्ट भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सेन्य परिवार से हैं।

बता दें कि हरियाणा सरकार के अ​ग्निवीरों के लिए दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में अब उत्तराखंड में भी अ​ग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी हरियाणा सरकार के अ​ग्निवीरों के लिए दस फीसदी आरक्षण को सही दिशा में उठाया गया ठोस कदम मानते हैं। उन्हाेंने इच्छा जताई कि इस काम में भी उत्तराखंड को अगुवाई कर पहला राज्य बनना चाहिए था। भारतीय सेना में 17.2 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तराखंड की है।

रविवार को मीडिया कर्मियों के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य अफसरों और जवानों के साथ मिलने के बाद 15 जून 2022 को उन्होंने ट्वीट किया था कि पुलिस समेत जितने भी राज्य में काम करने वाले विभाग हैं, उनमें देशसेवा करने के बाद आने वाले अ​ग्निवीरों को समायोजित करेंगे, उनको नौकरी में प्राथमिकता देंगे। सीएम ने कहा कि अ​ग्निवीरों के लिए मंत्रिमंडल में निर्णय कर आरक्षण का प्रावधान करेंगे और एक्ट का प्रावधान भी करेंगे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!