मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को बताया एतिहासिक, दूरदर्शी और बेहतर समावेशी–

by | Jul 23, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

कहा- भारतवं​शियों की आकांक्षाओं को साकार करेगा यह बजट, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगा–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम बजट 2024-25 को एतिहासिक, दूरदर्शी और बेहतर समावेशी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारतवं​शियों की आकांक्षाओं को साकार करेगा और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगा। मंगलवार को आम बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि यह बजट देश को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट सदन के पटल पर रखा है वह सर्वग्राही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट में उत्तराखंड में दैवी आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा करने हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज के माध्यम से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न नहीं कर सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत के लिए नौ प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया है। जो भारत के समग्र विकास को सशक्त करने में कारगर सिद्ध होगा। यह बजट आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण की शुरूआत के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कने​क्टिविटी देने के लिए 25000 ग्रामीण क्षेत्रों को ऑल वेदरकने​क्टिविटी प्रदान करने के लिए पीएमजीएसवाई का चौथा चरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के सड़ककने​क्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!