चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित ​स्विफ्ट कार सड़क किनारे लटकी, चालक लापता– ,

by | Jul 27, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू अ​​भियान शुरू, बदरीनाथ धाम से लौट रहे थे पति-पत्नी–

गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के समीप देर रात करीब दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। जिसमें वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात को ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को दी, लेकिन शनिवार को सुबह आठ बजे तक भी चालक को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अ​भियान शुरू नहीं हो पाया।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को देर रात बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे पति-पत्नी महाराष्ट्र निवासी अनूप और तृ​प्ति की कार बिरही चाड़े के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गई। इसी बीच चालक अनूप की तरफ़ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से चालक अनूप अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नही चल पाया हैं। सुबह नौ बजे बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा अनूप की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!