चमोली: 778 ग्राम अवैध चरस तस्करी के आरोप में अभियुक्त को चार साल की कठोर सजा मिली–

by | Jul 28, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

विशेष जिला सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने सुनाई सजा, बीस हजार रुपया का अर्थदंड भी वसूला–

गोपेश्वर: अदालत ने 778 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़े गए अ​भियुक्त को चार साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही अ​भियुक्त पर बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर अ​भियुक्त को छह माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। सजा शनिवार को हुई, जिसके बाद अ​भियुक्त को पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।

यह मामला जून 2019 का है। जोशीमठ थाना पुलिस और पुलिस की एसओजी टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक व्य​क्ति के पास अवैध चरस है, वह उसकी तस्करी करने जा रहा है। सूचना​ मिलने पर पुलिस ने जोशीमठ में तलाशी अ​भियान शुरू किया। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया वाले व्य​क्ति अमित सिंह पंवार, ग्राम सलूड़-डुंग्रा की तलाशी ली गई, जिसके पास से 778 ग्राम चरस बरामद किया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

मामले की सुनवाई करते विशेष जिला सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने अमित सिंह पंवार को अवैध चरस रखने का दोषी पाते हुए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड भी वसूला है।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!