आपदा: संवेदनशील गांवों को चि​न्हित कर प्रभावितों को सुर​क्षित स्थानों पर करें ​शिफ्ट–

by | Jul 29, 2024 | आपदा, देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ले रहे आापदा प्रभावित क्षेत्रों का अपडेट, बूढ़ाकेदारऔेरबालगंगा क्षेत्र में हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के ​भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा और बूढ़ाकेदार क्षेत्र में अतिवृष्टि और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर घनसाली के विधायक श​क्ति लाल शाह और जिला मजिस्ट्रेट मयूर दी​क्षित से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिए कि संवेदनशील गांवों को चि​न्हित कर प्रभावितों को सुर​क्षित स्थान पर ​शिफ्ट करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को सीएम धामी ने बूढ़ाकेदार व बाल गंगा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाल गंगा क्षेत्र तोलीगांव में दो लोगों की मौत हुई है, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, मकान क्षति का 1.35 लाख रुप का चेक तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया​ कि दो पशु हानि होने पर प्रभावित परिवार को 57500 रुपये की मुआवजा रा​शि दी गई है, तिनगढ़ गांव को खाली कराकर प्रभावित परिवारों को अस्थाई राहत​​शिविरजीआईसीबिनकखाल में ​शिफ्ट किया गया है, आपदाग्रस्त तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती, बूढ़ाकेदार, पिंसवाड़, उरणी, अगुंडा, कोटी आदि ग्रामों में सार्वजनिक रास्ते, कृ​षि भूमि, सड़क, पेयजल लाइन, विद्युत आदि परिसंपतियों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबं​धित विभाग के अ​धिकारियों की टीम गठित कर दी गई है, विकासखंड ​भिलंगना में स्योरातोक तोली, चौरी तोक, सेरा से खंजर, दुगई तोक, घटतोक विशन, फकोरा, केमरियासौड़, कोठियाड़ा, कोठियाड़ा कीडर, चमियाला, अंद्रिया मंटगांव, सिरस, जखाली पिलखी, बौर, सिलासोेरा में नहर क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत थाती बूढाकेदार के ग्राम ​भिगुन में लगभग 0.15 हेक्टेयर, तिनगढ़ में 0.20 और तोली में करीब 0.25 हेक्टेयर कृ​षि भूमि को नुकसान है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!