दिक्कत: विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग पर भूस्खलन और भू-धंसाव, वाहनों की आवाजाही पड़ी ठप–

by | Aug 7, 2024 | रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

आ​खिर कब तक जनता के सब्र की परीक्षा लेगा लोक निर्माण विभाग, अब उग्र आंदोलन के मूड़ में जनता–

अगस्त्यमुनि: 50 से अ​धिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली विजयनगर-पठालीधार सड़क जानलेवा बनीं हुई है। गंगानगर क्षेत्र से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन और सड़क पर मंदाकिनी नदी से हो रहे भू-धंसाव के कारण यहां वाहनों की आवाजाही अब पूरी तरह से ठप पड़ गई है। अभी तक यहां खतरे के बीच ही वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बुधवार को सड़क पूरी तरह से धंस गई है।

इस सड़क से जुड़े गांवों के ग्रामीण अब निर्णायक आंदोलन के मूड़ में हैं। ग्रामीणों ने सड़क का एलाइनमेंट बदलने और मौजूदा सड़क की ​स्थिति को सुधारने की मांग उठाई है। निर्णय लिया गया कि सड़क की ​स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र जेसीबी मशीन लगाई जाए और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

विजयनगर-पठालीधार सड़क पड़ी ध्वस्त-

क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने सड़क की मौजूदा ​स्थिति के बारे में लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों से बात की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का नए सिरे से निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक आंदोलन शुरू कर देगी। सिल्ला, पटियालधार, डडोली के साथ ही बड़मा और बसुकेदार क्षेत्र के ग्रामीणों की महापंचायत बुलाकर सड़क को लेकर जल्द एतिहासिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनि​धियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!