चमोली: जोशीमठ के छात्र-छात्राओं की उद्यमशीलता को मिलेगी नई उड़ान–

by | Aug 8, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जोशीमठ महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर नंदन सिंह रावत को बनाया गया महाविद्यालय मेंटर–

जोशीमठ (चमोली):

देवभूमि उद्यमिता योजना उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार की एक फ्लैगशिप कार्य योजना हैl जिसे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात द्वारा राज्य भर में किया जा रहा है l

इस योजना के अंतर्गत महाविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर नंदन सिंह रावत 28 जुलाई 2024 से 2 अगस्त 2024 तक फैकेल्टीमेंटरशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर महाविद्यालय लौट आए हैंl डॉ रावत ने बताया है कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के समस्त महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर में उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैंl इन केंद्रों के माध्यम से महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं एवं 40 वर्ष से कम उम्र के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं जो स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, को फैकल्टी मेंटर, स्थानीय सफल उद्यमियों तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा सहायता प्रधान की जाएगीl

इसके लिए महाविद्यालय स्तर पर स्थापित देवभूमि उद्यमिता केंद्र के अंतर्गत सत्र 2024-25 में छात्रों का पंजीकरण, बूटकैंप,12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के साथ ही 5 व्याख्यान श्रृंखला तथा जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा l योजना से जहां छात्र-छात्राएं रोजगार के लिए प्रेरित होंगे, वहीं स्थानीय संसाधन आधारित स्टार्टअप को को बल मिलेगा जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे तथा पहाड़ों से पलायन पर भी रोक लगेगी l महाविद्यालय जल्द ही उद्यमिता केंद्र को एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विकसित करेगा l

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!