मुलाकात: पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात–

by | Aug 8, 2024 | नई दिल्ली, राजकाज | 0 comments

उत्तराखंड की संस्कृति और सरोकारों से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को पीरुल से निर्मित सामग्री की भेंट–

नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति और सरोकारों से जुड़े कई सम सामयिक विषयों पर प्रधानमंत्री से उनकी चर्चा हुई। उत्तराखंड के राजनीतिक विषयों को लेकर भी प्रधानमंत्री से त्रिवेंद्र ने चर्चा की।

पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक्स पर लिखा कि आज विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ। जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति व सरोंकारों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई।

उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया बदरी-केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर बहुत प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री को एकोफ़्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि बहुत अधिक व्यस्तता होने के बावजूद भी समय देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!