तैयारी: भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू, जिला स्तरीय अ​धिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा–

by | Aug 9, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने भराड़ीसैंण में ली अ​धिकारियों की बैठक, की मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा–

भराड़ीसैंण(गैरसैंण):भराड़ीसैंण में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चमोली जिला प्रशासन सत्र के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने आला अ​धिकारियों के साथ भराड़ीसैंण विधानसभा भवन का निरीक्षण कर अ​धिकारियों के साथ मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की।

जिला​धिकारी ने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी व अधिकारियों के आवास एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। भराडीसैंण में आगामी 21 से 23 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आवास, भोजन, सड़क, पेयजल, विद्युत, वाहन, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाए। सत्र के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सडक़ पर नालियों की सफाई और मलवे का निस्तारण कर सडको को गड्ढा मुक्त किया जाए। प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाए। अस्थाई चिकित्सालय और दूरसंचार की समुचित व्यवस्था की जाए।

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!