दुर्घटना: वाहन अनियं​त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, एक व्य​क्ति ने दम तोड़ा, चार घायल–

by | Aug 12, 2024 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया भर्ती, हालत गंभीर–

बसुकेदार(रुद्रप्रयाग): गुप्तकाशी-जखोली सड़क पर सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक व्य​क्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि चार घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में इलाज के लिए लाया गया है। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेनागाड़ के समीप एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 80 साल के पदम लाल पुत्र कुकरिया लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि घायलों में कन्हैया लाल पुत्र दिनेश लाल उम्र – 31 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग), संदीप लाल पुत्र जसपाल लाल (गम्भीर घायल)उम्र – 32 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग), देवचन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र – 58 वर्ष। निवासी – उछोला (रुद्रप्रयाग) ,अब्बल सिंह पुत्र विसराम सिंह उम्र – 44 वर्ष।, निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बसुकेदार तहसील से आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!