चमोली: डीएम हिमांशु खुराना ने नगर पालिका के अ​धिशासीअ​धिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश–

by | Aug 12, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

निराश्रित गोवंश समिति की बैठक में अनुपस्थित और टेंडर प्रक्रिया में देरी पर नाराज हुए डीएम, अ​धिकारियों को दिए कई निर्देश–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में जिला स्तरीय निराश्रित गोवंश समिति की बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन और प्रस्तावित सदनों को लेकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। कर्णप्रयाग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से गोसदन की टेंडर प्रक्रिया में देरी करने और समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने पर डीएम ने ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम ने थराली और कर्णप्रयागगोसदन निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गौचर, पोखरी व पीपलकोटीगोसदन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और जोशीमठ में निर्मित गोसदन में पशुओं को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। गोसदनों के संचालन के लिए इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं से शीघ्र आवेदन लेते हुए उनका पंजीकरण कराएं।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, पोखरी व थराली में पांच गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के प्रस्ताव राजकीय मान्यता के लिए पशु कल्याण बोर्ड को भेजे गए हैं। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रलयंकर नाथ, अधिशासी अधिकारी पीएस नेगी सहित तहसीलों से एसडीएम व निकायों के अ​​धिशासीअ​धिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!