चमोली: पुलिस ने दुकानों में मारे ताबड़तोड़ छापे, नशीली सामग्री मिलने पर नौ दुकानदारों का किया चालान–

by | Aug 13, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

दुकानदारों को दी हिदायत, भविष्य में इस तरह की सामग्री पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई–

जोशीमठ (चमोली): पुलिस ने मंगलवार को जोशीमठ बाजार क्षेत्र की दुकानों में नशे के विरुद्ध अ​​भियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर नौ दुकानदारों का चालान किया। पुलिस ने हिदायत दी कि कोई भी दुकानदार नशे को बढ़ावा देने जैसी गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (आईपीएस) के निर्देश पर जोशीमठ बाजार में एसएसआई देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार में चेकिंग की। नौ दुकानों में ओसीबी/ओडीसी पेपर (नशे के लिए प्रयोग होने वाला पेपर) बरामद हुए। पुलिस ने सभी नौ दुकानदारों का 81 एक्ट में चालान कर 2250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। अ​भियान दल पर उपनिरीक्षक नरेंद्र पुरी, उपनिरीक्षक मनोज पटवाल, कास्टेबल अमित घिल्डियाल, महिला मांस्टेबल सुनीता, जसपाल राणा मौजूद रहे।

— इंसेट-

युवाओं को थाने लाकर की काउंसिलिंग

अभियान के दौरान पुलिस को कुछ नशे के आदी युवा भी मिले। जिन्हें थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं की काउंसिलिंग की। उनकी समस्या सुनी और मार्गदर्शन किया। साथ ही उनको मदद का भी भरोसा दिया। उन्हें नशे को छोड़कर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!