विशेष पूजाएं: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बदरीनाथ सहित वि​​भिन्न मंदिरों में की पूजा अर्चना–

by | Aug 13, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वि​भिन्न मंदिरों में आयोजित की विशेष पूजाएं, हिंदुओं की रक्षा की प्रार्थना की–

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, तुंगनाथ, योग ध्यान बदरी मंदिर सहित वि​भिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही समिति के अधीन सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर वहां रहने वाले हिंदुओं की रक्षा की प्रार्थना की गई।

केदारनाथ में हुई विशेष पूजाएं-

बीकेटीसी की ओर से बांग्लादेश में हिंदु मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की सुरक्षा के लिए पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ने और हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर जेहादी तत्वों द्वारा किए जा रहे जुल्म चिंता का विषय है। वहां रहने वाले हिंदुओं की रक्षा के लिए आज विशेष पूजा अर्चना की गई।

तुंगनाथ में पूजा करते आचार्यगण-

बदरीनाथ धम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए भगवान बदरीविशाल की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अमित बंदोलिया, अनसूया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!