निजमुला घाटी में गांव के ऊपर से हुआ भूस्खलन, ग्रामीण घरों को छोड़कर भागे–

by | Sep 2, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी। निजमुला घाटी में रुक-रुककर हो रही बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। घाटी के गाड़ी गांव के ठीक पीछे पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव के कुछ घरों के ऊपर पहाड़ी टूटन से लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

बुधवार रात को हुए भूस्खलन से गांव की कृषि भूमि भी तबाह हो गई है। साथ ही गांव के लिए आने वाली पेयजल लाइन भी भूस्खलन की चपेट में आने से टूट चुकी है। जिससे गांव में पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। गांव के भूपाल सिंह और हिम्मत सिंह के आंगन का पुस्ता टूटने से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गांव के नवीन गड़िया, तारेंद्र गड़िया, महावीर गड़िया ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जाए, सुरक्षा के उपाय करने के साथ प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। 

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!