मिला हक: राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, विधेयक मंजूर–

by | Aug 19, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में ही प्रस्ताव को कैबिनेट में पास किया, अब राजभवन की लगी मुहर, 11 हजार से अ​धिक को मिलेगा लाभ–

देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरियों में दस प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण मिलेगा। क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को राजभवन की मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक को मंजूरी मिलने से राज्य के 11 हजार से अ​धिक राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसी वर्ष धामी सरकार ने प्रवर समिति की सिफिारिसों को मानते हुए विधेयक को संशोधन के बाद राजभवन भेज दिया था।

राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। उन्हें सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता में है।

बता दें कि 2004 में एनडी तिवारी की सरकार में राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश हुआ, इस शासनादेश के आधार पर करीब 1700 राज्य आंदोलनकारी सरकारी नौकरी में लगे। साल 2016 में हरीश रावत सरकार में आरक्षण को कानूनी रुप देने के लिए मंत्रिमंडल ने विधेयक पास कर राजभवन भेजा।

साल 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर राजभवन को आरक्षण के मसले से अवगत कराया, 2022 में राजभवन से विधेयक कुछ आप​त्ति के साथ वापस भेज दिया गया, सितंबर 2023 में धामी सरकार ने विधेयक को सदन में पेश किया। छह फरवरी 2024 को विधेयक कुछ संशोधनों के साथ फिर से राजभवन भेजा गया।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!