लापरवाही: चमोली जनपद की इस सड़क पर वाहन चालक ही संभालते हैं ट्रेफिक पुलिस की जिम्मेदारी–

by | Sep 10, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

रामभरोसे तीर्थयात्रियों की जान, सुरक्षा के लिए पुलिस न प्रशासन–

गोपेश्वर: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यहां हाईवे बंद होने पर वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाई जा रही है।

लेकिन यहां सड़क संकरी और तीखे मोड़ होने के कारण वाहन फंस रहे हैं। मंगलवार को भी सैकोट गांव के समीप एक ट्रक का टायर सड़क से नीचे नाली में जा घुसा, जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही रुकी रही। यात्रियों ने अपने वाहनों में बैठकर ही सड़क के खुलने का इंतजार किया। इस सड़क पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां पुलिस न प्रशासन की तैनाती की गई है। यूं कहें कि यहां वाहन चालक ही ट्रेफिक पुलिस की जिम्मेदारी निभाते हैं।

सैकोट सड़क पर फंसे यात्रा वाहन-

प्रशासन की ओर से नंदप्रयाग-सैकोट सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तो तैयार किया जा रहा है, लेकिन पिछले एक साल से यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यात्रा शुरू होने से पहले इस सड़क के सुधारीकरण की बात जोरशोर से कही गई थी, लेकिन आज भी ​स्थिति जस की तस है। यात्रा वाहनों की आवाजाही होते ही यहां जाम लगना शुरू हो जाता है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!