चमोली: वाहन चलाते ही अचानक गिर गया चालक, महिला सवारी ने पकड़ा स्टेयरिंग और वाहन पहुंचाया अस्पताल–

by | Sep 12, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

डॉक्टर ने वाहन चालक को किया मृत घो​षित, ड्राइविंग कर महिला ने बचाई 17 यात्रियों की जान–

कर्णप्रयाग: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन चालक अचानक ड्राइविंग सीट पर ही बेहोश हो गया। उसका पांव ब्रेक से हट गया और वाहन तेजी से आगे बढ़ने लगा, तो एक महिला सवारी ने तत्काल स्टेयरिंग संभाला और वाहन को सीधे कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। चालक को उपचार के लिए वार्ड में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

दरअसल, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने के बाद 17 महिला यात्रियों का दल वाहन से हरिद्वार की ओर लौट रहा था। बदरीनाथ हाईवे के पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाई जा रही थी,

इसी दौरान महिला सवार वाहन का चालक अचानक स्टेयरिंग पर ही लुढ़क गया और ब्रेक से उसका पांव धीरे-धीरे हटने लगा, जिसे देख शीघ्र महिला तीर्थयात्री ने चालक को हटाकर ब्रेक दबाया। मौके पर ही चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन वह नहीं उठा। जिस पर महिला तीर्थयात्री ने वाहन चलाकर कर्णप्रयाग अस्पताल तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चालक गाजियाबाद निवासी गोपाल शर्मा को मृत घो​षित कर दिया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!