गोपेश्वर। पोखरी विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शनिवार को जिलाधिकारी से भेंट कर ब्लॉक प्रमुख पोखरी के कर्तव्यभंग और वित्तीय अनियमितता की जांच करने की मांग की। कहा कि 13वें वित्त के बजट में मनमानी की जा रही है।मसोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, सांकरी के हरीश रावत, बिनगढ़ के धीरेंद्र राणा, सिनाउ तल्ला-मल्ला के सुभाष रावत, हरिशंकर की पुष्पा देवी, सौड़ामंगरा की पूनम देवी, नैल नौली के संतोष नेगी, कलसीर की पूजा देवी, सलना की ममता भट्ट, वल्ली खन्नी की राखी देवी, रौता की किरन देवी और पोगठा की मंजू देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञपन में कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के सापेक्ष राज्य वित्त के अंतर्गत पुराने क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा जो कार्य योजनाएं दी गई थी उन्हीं कार्ययोजनाओं के अनुरूप नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु वर्क ऑर्डर निर्गत किया गया उनमें 200000 रूपये की कार्य योजना पुराने क्षेत्र पंचायत को और 100000 रूपये की कार्य योजना नए क्षेत्र पंचायत को आवंटित की गई, जो कि बिल्कुल गलत है। कहा गया कि ब्लॉक में समितियों का गठन भी किया गया है, लेकिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा समितियों के विपरीत अपनी मनमर्जी से कार्य करवाए जा रहे हैं। पंचायती राज अधिनियम के नियमों को ताक पर रख कर मनमाने ठांड से दुरुपयोग किया गया है। विभिन्न क्षेत्र पंचायत नीधियों जैसे राज्य वित्त, 13वां वित्त और क्षेत्र पंचायत विकास निधि के अंतर्गत बजट का आवंटन पक्षपात और मनमाने एंग से किया जा रहा है, किसी क्षेत्र को अभी तक केवल 2-3 विकास कार्यों हेतु ही बजट का आवंटन किया गया, जबकि ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने क्षेत्र में मनमाने ढंग से सात कार्य योजनाओं हेतु बजट आवंटित किया गया है। जो कि नियमविरुद्घ व गलत है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ वित्तिय अनियमितता और कर्तव्यभंग की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच करने की मांग उठाई है।
पोखरी में ब्लॉक प्रमुख के विरोध में मुखर हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य, डीएम से मिले, प्रमुख पर लगाए ये आरोप–
by laxmi Purohit | Sep 4, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...
जिलाधिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...
पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...
जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...
कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...
पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...
जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
