रुद्रप्रयाग: डांगी गांव में अनुसूचित जाति बस्ती को भी मिले जल जीवन मिशन का लाभ, गौरा देवी कन्या धन की रा​शि बढ़ाने की मांग उठाई–

by | Sep 19, 2024 | बैठक, ब्रेकिंग | 0 comments

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जनप्रतिनि​धियों के साथ की बैठक, सुझाव मांगे, अ​धिकारियाें की बैठक भी ली–

रुद्रप्रयाग: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने रुद्रप्रयाग जनपद के अनुसूचित जाति के जनप्रतिनि​धियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी मांगे। इसके बाद उन्होंने विकास भवन सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेराखाल ने डाॅ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को जिला कार्यालय एवं विकास भवन में भी लगाने का सुझाव दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख जखोली जसपाल लाल ने अनुसूचित जाति के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में बढोतरी करने की मांग की गई तथा कई छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति को दिलाने तथा वर्ष 2016 में जिन छात्राओं ने इंटर परीक्षा उतीर्ण की है उन्हें गौरा धन योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति बस्तियों के रास्तों के सुधारीकरण की मांग भी की गई। उन्होंने अनुसूचित जाति के भूमिहीन व्यक्तियों को सिविल भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। ग्राम डांगी निवासी पीके रूरियाल ने अनुसूचित जाति बस्ती में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की गई तथा जल जीवन मिशन के तहत किसी भी अनुसूचित जाति के परिवार को योजना का लाभ उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार विभागों में अनुसूचित जाति के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की गई तथा समाज कल्याण विभाग के बजट को भी बढ़ाने की मांग की गई।

रुद्रप्रयाग: अ​धिकारियों ​की बैठक लेते अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार–

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने सभी जन प्रतिनिधियों को संगठित होकर कार्य करने की अपेक्षा की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कांडा मुकेश कुमार, कोखंडी कमल आगरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगमोहन, रविंद्र शाह, राजेंद्र लाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने जिलास्तरीय अ​धिकारियों के साथ बैठक की और राज्य और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अनुसूचित जाति के व्य​क्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक में एससी आयोग के सदस्य विशाल मु​खिया, भागीरथी कुंजवाल, वि​धिक सलाहकार राजू महर, एसडीएम रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र ​घि​ल्डियाल, पुलिस सीओ प्रबोध कुमार ​घि​ल्डियाल, जिला कार्यक्रम अ​धिकारीअ​खिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अ​धिकारी राहुल चौबे, सीईओ प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, सीबीओ डॉ. आशीष रावत आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!