चमोली: संस्कृत के छात्र-छात्राओं ने गाढ़े सफलता के झंडे, भारतीय सेना में धर्मगुरु बना संस्कृत का छात्र–

by | Sep 22, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

तीन छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की आर्चाय की परीक्षा, संस्कृत में रुचि ले रहे नौनिहाल, जिले का नाम किया रोशन–

गोपेश्वर: श्री स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती 1008 संस्कृत महाविद्यालय मंडल के पूर्व छात्र दिनेश प्रसाद पुरोहित ने भारतीय सेना में धर्मगुरु के रूप में कमीशन प्राप्त किया है, तो दूसरी तरफ तीन छात्राओं ने आचार्य की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है, इससे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

उत्तराखंड के बहुत प्राचीन महाविद्यालयो में शामिल श्री स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय मंडल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में झंडे गाड़ कर महाविद्यालय सहित अपने परिवार एवं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है, इसमें वर्ष 2009 से लगातार विद्यालय के छात्र रहे दिनेश प्रसाद पुरोहित ने सेवा में धर्मगुरु के रूप में कमीशन प्राप्त किया है , नंदप्रयाग घाट निवासी दिनेश प्रसाद के पिता स्वर्गीय कुलानंद मजदूरी का काम करते थे, और वर्ष 2012 में दिवंगत हो गए थे, माता चंखी देवी सामान्य घरेलू महिला है।तो दूसरी तरफ तीन छात्राओं कुमारी अंकिता जोशी, पूजा एवं टीना ने संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आचार्य फाइनल वर्ष में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।

इन प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय विद्वान अधिकारी के रूप में चर्चित सहायक निदेशक आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के कुशल प्रशासन एवं मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ जनार्दन नौटियाल सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं के उचित पठन -पाठन को दिया है।

सहायक निदेशक डॉक्टर घिल्डियाल एवं प्राचार्य डॉक्टर नौटियाल ने सेना कमीशन प्राप्त कर धर्मगुरु बने दिनेश पुरोहित सहित पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं में विशेष योग्यता से सफल हो रहे सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। प्राचार्य ने बताया कि शीघ्र महाविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!