गौरीकुंड वाहन हादसा:वोलेरो वाहन में किसने बैठाई 14 सवारियां, क्या सो रही थी सोनप्रयाग में पुलिस–

by | Sep 25, 2024 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

आ​खिर किसने दी वाहन में इतने तीर्थयात्रियों को बैठाने की अनुमति, मामले का संज्ञान लें रुद्रप्रयाग जिला​धिकारी–

रुद्रप्रयाग: बुधवार को गौरीकुंड में हुए बोलेरो वाहन हादसे में घायल हुए तीर्थयात्रियों को नजदीक के अस्पतालों में ​उपचार दिया जा रहा है। यहां सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आ​खिरसोनप्रयाग से 14 सवारियों को बोलेरो वाहन में बैठने की इजाजत किसने दी, कहां थे ट्रेफिक पुलिस के जवान। रुद्रप्रयाग के जिला​धिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। बीते दिनों हुए भूस्खलन से वैसे ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे खतरनाक बना हुआ है। जगह-जगह सड़क पर भूस्खलन हुआ है, ऐसे में वाहनों में भेड़ बकरियों की तरह तीर्थयात्रियों को भरा जा रहा है, सोचनीय विषय है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरी कुंड के समीप बोलेरो वाहन (UK09TA0266) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। इस सूचना पर मौके पर चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया।

निकाले गये व्यक्तियों का विवरणः-

1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)

2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)

3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)

4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)

5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)

6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)

7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)

8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)

9. सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)

10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)

11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)

12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)

13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)

14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष

इनमें से कतिपय व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनको कि सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है। अभी तक लापता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!