नंदामय हुए गांव के गांव, थोकदारों के इस गांव में भक्तों ने की मां नंदा की विशेष पूजाएं–

by | Sep 5, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। इन दिनों गांव-गांव में मां नंदा के जयकारे गूंज रहे हैं। अपनी आराध्य देवी को कैलाश विदा करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। गांवों में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हो रही हैं। ग्रामीण अपने देवी मां को श्रृंगार सामग्री और मुंगरी, काकड़ी व कलेऊ भेंट कर रहे हैं। शनिवार को विभिन्न यात्रा पड़ावों को पार कर दशोली की मां नंदा की डोली अपने थोकदारों के गांव तेफना पहुंची। यहां भक्तों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। गांव पहुंची ध्याणियों ने मां नंदा की पूजाओं में प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे मां की डोली ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। तेफना गांव से होते हुए सेम, रामबोरी और मंगरोली गांव पहुंची। मंगरोली गांव में मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। इस दौरा हुई संकल्प पूजा में गांव के महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया। भूमियाल देवता ने अपने पश्वे पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी, आचार्य पंडित दिनेश प्रसाद गौड़, मुंशीचंद गौड़, विपिन चंद्र, विजय प्रसाद, राजेंद्र गौड़, शिक्षक संजय कंडेरी, बलवीर सिंह कंडेरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कं‌डेरी, सुनील, अनिल कंडेरी, मंगल सिंह कंडेरी, पुजारी आनंद सिंह कंडेरी, चेता देवी, सतेश्वरी, यशोदा, विमला देवी, भुवनेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...
error: Content is protected !!