चमोली: नई और यूनिफाइड नहीं, पुरानी पेंशन योजना ही चाहिए–

by | Sep 27, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से आयोजित की गई रैली, सैकड़ों​शिक्षक कर्मचारी जुटे, दिखाई ताकत–

गोपेश्वर: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ​शिक्षक कर्मचारी मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों व शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को गोपेश्वर नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि यूनिफाइड पेंशन योजना में भी कई खामियां हैं। इसलिए पुरानी पेंशन को लागू किया जाए।

बृहस्पवितार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व शिक्षकों ने मंदिर मार्ग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन लागू हो जाएगी। केंद्र ने सभी राज्यों को भी इसे अंगीकार करने की सलाह दी है। लेकिन इसमें कई त्रूटियां हैं, जिसमें 10 प्रतिशत अंशदान की राशि वापस नहीं मिलेगी जबकि पुरानी पेंशन में वापस मिलता है।

यूपीएस में 25 साल की सेवा के बाद पूरी पेंशन मिलेगी, जबकि पुरानी पेंशन के लिए 20 साल का प्रावधान था, उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए अधितम आयु 42 साल है, ऐसे में ज्यादातर कर्मचारी 18 से 24 साल तक ही नौकरी कर पाते हैं, ऐसे में वे इस पेंशन के दायरे से बाहर हो जाएंगे। यूपीएस सरकार संचालित करेगी या कोई ऐजेंसी यह स्पष्ट नहीं है। एक राज्य में एनपीएस, यूपीएस व ओपीएस लागू होगी, जिससे असमानता बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश सिंह चौहान, कमल किशोर डिमरी, महावीर जग्गी, नरेंद्र सिंह रावत, कमलेश कुंवर, प्रकाश नेगी, दिगंबर नेगी व मुकेश नेगी के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!