चमोली: नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की आस्था राष्ट्रीय कबड्डी टीम के लिए हुई चयनित–

by | Sep 29, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन की अ​खिल भारतीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी सैंजी गांव की आस्था फरस्वाण–

पीपलकोटी: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की छात्रा आस्था का चयन नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय कबड्डी टीम में हुआ है। अब वह नवोदय की तरफ से स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन की अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।

नवोदय विद्यालय की हरियाणा के जिंद में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें लखनऊ रिजन की टीम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की दो छात्राओं सैंजीदशोली ब्लॉक की आस्था फरस्वाण और धुनारघाटगैरसैंण की स्मृति नेगी ने प्रतिभाग किया। टीम के साथ गई विद्यालय की पीटीआई अनीता रेजावत ने बताया कि हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ रिजन की टीम विजेता रही है।

यहां पर नवोदय के पूरे देश के आठ रिजन की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एनवीएस (नवोदय विद्यालय ) समिति की एक टीम गठित की गई। इसमें आस्था फरस्वाण का भी चयन किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन की प्रतियोगिता में नवोदय की राष्ट्रीय टीम से खेलेंगी।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!