चमोली: टीटी में जोया, अदिति, दिया, अंशिका, आरव, ध्रुव जीते–

by | Oct 3, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न–

गोपेश्वर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक-बालिकाओं के विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।

खेल मैदान गोपेश्वर के टेबल टेनिस हॉल में 30 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अंडर 13 आयु में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिर्मठ की जोया प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 15 आयु में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज ज्योतिर्मठ की अदिति प्रथम व जीजीएचएस गोपेश्वर की परिधि द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 17 आयु में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज ज्योतिर्मठ की दिया सैनी प्रथम एवं पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की स्नेहा नेगी द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिर्मठ की अंशिका नेगी ने प्रथम एवं जीजीएचएसनैग्वाड़ की चांदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालक जूनियर वर्ग के अंडर 13 आयु में माधवा आश्रम विद्यालय ज्योतिर्मठ के आरव ने प्रथम व क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के प्रज्ञान भट्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 आयु वर्ग में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के ध्रुव बर्त्वाल व क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के पार्थ झिंक्वांण ने, अंडर 17 आयु वर्ग में जेपी विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ के आयुष्मान व केंद्रीय विद्यालय ज्योतिर्मठ के शार्दुल, सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ के केशव व पीजी कालेज गोपेश्वर के अनमोल क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।

विजेता खिलाड़ियों को जीआईसीअल्कापुरी के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य जीआईसीसावरीसैण सुरेंद्र सिंह रावत व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शिक्षा विभाग कमल किशोर डिमरी व जीजीएचएसनैग्वाड़ की प्रधानाचार्या लता झिक्वांण, वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी अशोक रावत ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!