मंदिरों में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान छोड़कर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर हुए ब्राह्मण, पढ़ें क्यों व्यथित हैं तीर्थ पुरोहित-

by | Jul 14, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

गुप्तकाशी। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ ती‌र्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले जा रहा है। बुधवार को तीर्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। उत्तराखंड के चारों धाम केदारनाथ ,बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में पिछले कई महिनों से लगातार बोर्ड का विरोध किया जा रहा है। बुधवार को गुप्तकाशी ,केदारनाथ  और  उखीमठ में तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर बोर्ड को भंग करने की मांग पुरजोर से उठाई। कहा कि धामों में पूर्व की व्यवस्था लागू की जाए। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। चेतावनी दी गई कि यदि बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो ऐसे ही आंदोलन झेलने होंगे। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में बकायदा कोविड नियमों के पालन के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। इधर, केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। केदारनाथ के हक-हकूकधारियों के गांवों में भी लोगों में बोर्ड के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि हिंदू धर्मावलंबी होने का दावा करने वाली राज्य और केंद्र की सरकारें पूंजीपतियों के दबाव में परंपराओं और धार्मिक हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। सरकार की नजर केदारनाथ के बाद अब देश के चारों धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम की जमीनों और यहां आस्थावान लोगों की ओर से ‌अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे पर है। हिंदू धर्म के वाहक पुरोहित ब्राह्मणों को पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान के बजाय आंदोलन करने के लिये सड़कों पर आने को मजबूर  किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो देश भर में आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में देश के कई प्रमुख धार्मिक संस्थाओं का समर्थन जुटाया जा रहा है। बोर्ड का सड़क से लेकर धामों और गांवों तक विरोध किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!