चमोली: लोक निर्माण विभाग और आरजेबी कंपनी के ​खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई–

by | Oct 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क के निरीक्षण में मिली कई खामियां, अब भुगतो कार्रवाई–

पोखरी: शुक्रवार को एसडीएम कमलेश मेहता ने स्थानीय लोगों व विभिन्न विभागों के साथ पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें लोनिवि और कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही सामने आई, एसडीएम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

करीब 27 किमी लंबे पोखरी-कर्णप्रयाग सड़कचौड़ीकरण व सुधारीकरण का कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। 17 करोड़ 90 लाख की लागत से होने वाले कार्य की जिम्मेदारी आरजेबी कंपनी को सौंपी गई। कंपनी को छह करोड़ 90 लाख का भुगतान हो चुका है। लेकिन सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और पुस्ते टूटे हैं। जिससे इसपर वाहनों की आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है।

निरीक्षण के बाद एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि सड़क सुधारीकरण में लोनिवि व निर्माणदायी संस्था की घोर लापरवाही पाई गई है। कहीं भी सड़क का काम होता नहीं दिखा है। मजदूरों की संख्या नगण्य है। सड़क जानलेवा बनी हुई है। डेंजर जोन में सेफ्टी साइन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। लापरवाही के लिए लोनिवि व कार्यदायी संस्था आरजेबी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान लोनिवि के सहायक अभियंता मो. तस्दीक उद्दीन, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता धीरेंद्र सिंह भंडारी, टीटीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, नीरज स्वरूप, अमित चौधरी, शुभम कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बत्र्वाल, जीतेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!