दर्दनाक: पेट पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांंच शुरू–

by | Oct 5, 2024 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घर का इकलौता लकड़ा था नीरज–

रुद्रप्रयाग:अगस्त्यमुनि विकास खंड के भुनका गांव में एक युवक का शव रस्सी के सहारे बांज के पेड़ पर लटका मिला है। मिली सूचना पर पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार की देर रात्रि को पुलिस को सूचना मिली की भुनकागाँव का नीरज राणा पुत्र विनोद राणा (26) गाँव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बांज के पेड़ पर रस्सी से लटका है। घोलतीर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि नीरज राणा घर का इकलौता लडका था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कोरोना काल से उनके पिता भी लापता चल रहे हैं। नीरज बम्बई में नौकरी करता था और आजकल घर छुट्टी आ रखा था। घर में उनकी माँ रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि जब गांव की महिलाएं जंगल जा रहीं थीं तो उनके पीछे नीरज भी जंगल पहुंच गया।

महिलाओं ने जब नीरज से पूछा की कहां जा रहे हो तो उसने उन्हें बताया कि वे कुदाल की हैंडिल लेने जा रहा है। लेकिन जब शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो फिर नीरज की खोजबीन शुरू हुई। और वह घर से करीब डेढ़ किमी दूर बांज के पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि नीरज की मां इसे हत्या बताकर जांच की मांग कर रही हैं।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!