बदरीनाथ धाम में उत्कृष्ठ कार्य का मिला महात्मा विनोदानंद स्वामी को सम्मान, शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित–

by | Oct 7, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

प्रश​स्ति पत्र भी मिला, पिछले 11 सालों से सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज के नेतृत्व में कर रहे निशुल्क भंडारा–

बदरीनाथ (06 अक्टूबर 2024): सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में बदरीनाथ धाम में ​स्थितसदगुरु धाम आश्रम में 11वें विशाल भंडारे का सफल संचालन कर रहे साधु सदर्शनी समाज के अध्यक्ष महात्मा विनोदानंद स्वामी को बदरीश महोत्सव में सम्मानित किया गया है।

उन्हें सालों से धाम में किए जा रहे परोपकार का इनाम मिला है। श्री महात्मा विनोदानंद स्वामी ने इस सम्मान को स्वीकार कर नगर पंचायत का धन्यवाद किया है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में बदरीश महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के अंतिम दिन वि​भिन्न विभूतियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के ​लिए सम्मानित किया गया।

महात्मा विनोदानंद स्वामी को सम्मान
महात्मा विनोदानंद स्वामी को सम्मानित करते एसडीएम व बीकेटीसी उपाध्यक्ष-

सदगुरु काॅनसिएसनेंस सोसाइटी द्वारा पिछले 11 सालों से सदगुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के निर्देशन में महात्मा विनोदानंद स्वामी द्वारा निशुल्क भंडारा आयोजित किया जा रहा है।  विशाल भंडारे में तीर्थयात्रियों के साथ ही साधु-संत और स्थानीय लोग भी प्रसाद और भोजन ग्रहण करते हैं। बदरीनाथ धाम के रास्ते पर होने के कारण इस भंडारे में अभी तक लाखों लोग प्रसाद और भोजन ग्रहण कर चुके हैं। रविवार रात को महोत्सव में जोशीमठ के उपजिला​धिकारी चंद्रशेखर व​शिष्ठ, नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​​धिकारी सुनील पुरोहित, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के साथ ही कई गणमान्य लोगों ने महात्मा विनोदानंद स्वामी को प्रश​स्ति पत्र और शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती, बदरीनाथ के धर्मा​धिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, होटल एसो​शिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता के साथ ही पंडा पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!