चमोली: हे भगवान कब पहुंचेगी सड़क, गर्भवती को सात किमी पैदल चलकर डंडी से पहुंचाया अस्पताल–

by | Oct 8, 2024 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

प्रसव पीढ़ा से रातभर तड़पती रही कौशल्या, ग्रामीणों ने डंडी से पहुंचाया अस्पताल, मु​श्किलों का सामना कर रहे ग्रामीण–

नंदानगर, 08 अक्टूबर 2024: सड़क न होने से प्राणमति गांव के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कौशल्या देवी रात को प्रवस पीढ़ा से कराह रही थी। सुबह ग्रामीणों ने कुर्सी पर डंडी के सहारे कौशल्या को सात किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

नंदानगर के ग्रामसभा कनोल का प्राणमति गांव सड़क से दूर है। ग्रामीण आज भी अपने गांव तक पहुंचने के लिए सात किलोमीटर की पैदल दूरी नापते हैं। मंगलवार सुबह गांव की कौशल्या देवी पत्नी अनुज कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने कुर्सी पर लकड़ी के डंडे बांधकर उसपर महिला को बिठाया और कंधे पर रखकर सड़क तक लेकर आए। करीब सात किमी पैदल चलने के बाद ग्रामीण सितेल पहुंचे और फिर वहां से करीब 15 किमी सड़क मार्ग से नंदानगर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला को भर्ती किया गया है।

महिला को अस्पताल पहुंचाने वालों में लखपत सिंह, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, पंकज, कंचनराम, महेंद्र, केशरी देवी शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि प्राणमति गांव को सड़क से जोड़ने की लंबे समय से मांग की जा रही है। 2018 में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की थी। लेकिन सड़क का प्रस्ताव कागजों से बाहर नहीं निकल पाया।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!