नहीं रहे देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, जानें उनके बारे में कुछ बातें–

by | Oct 10, 2024 | नई दिल्ली, ब्रेकिंग | 0 comments

कुत्तों से बेहद प्यार करते थे रतन टाटा, रतन टाटा अरबपतियों में थे शामिल, लोगों के आदर्श और प्रेरणास्रोत भी रहे–

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2024: भारत के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स, रतन टाटा का बुधवार को रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया, वे 86 साल के थे। टाटा समूह 2023-24 में 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है। रतन टाटा अरबपतियों में शामिल थे।

स्वर्गीय रतन टाटा दरियादिली इंसान थे और लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत भी थे। अपने टाटा समूह से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी को भी वे अपने परिवार की तरह मानते थे औेर उनका ख्याल रखने में कोई असर नहीं छोड़ते थे। वर्ष 2011 की बंगलूरु एयर शो की उनकी तस्वीरें आज भी चाहने वालों के दिलों दिमाग में जीवंत हैं, जब 73 वर्ष की आयु में रतन टाटा ने एप-17 लडाकू विमान के कॉकपिट में उड़ान भरी थी। रतन टाटा विमान उड़ाने और कारों के शौकीन थे। वर्ष 2007 में एफ-16 फाल्कन उड़ाने वाले पहले भारतीय बने, उन्हें कारों का बहुत शौकीन थे, उनके यहां मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज बेंज-500 एसएल और जगुआर एफ-टाइप जैसी कारें संग्राहलय में मौजूद हैं।

रतन टाटा को 53 साल की उम्र में 1991 में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े टाटा समूह का चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने 2012 तक इस समूह का नेतृत्व किया, जिसकी स्थापना उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी। 1996 में टाटा ने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज को मार्केट में लिस्ट कराया था, चेयरमैन पद से हटने के बाद, टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपा​धि से सम्मानित किया गया था। रतन टाटा कुत्तों से बेहद प्यार करते थे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!